सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Burn Holika away from power lines and transformers.

Banda News: बिजली तारों व ट्रांसफार्मर से दूर जलाएं होलिका

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Burn Holika away from power lines and transformers.
विज्ञापन
बांदा। होली का त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक है लेकिन इस दौरान सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है। विशेष रूप से, बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर के आसपास होलिका दहन के दौरान अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लोगों से अपील की है कि वे बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मर और खंभों से सुरक्षित दूरी बनाकर ही होली जलाएं।
Trending Videos


बिजली विभाग के मुख्य अभियंता अरविंद नायर ने शहर में होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनों के नीचे होली की लकड़ियां रखी थीं, जिन्हें उन्होंने होलियारों को समझाकर हटवाया। इस दौरान कुछ नागरिकों ने बिजली कटौती की शिकायत की, जिस पर अभियंता ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होलिका दहन के लिए हमेशा खुले स्थान का चयन करें, जो बिजली के खंभों और तारों से काफी दूर हो। ट्रांसफार्मर के पास होली जलाना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। इससे उपकरण खराब होने के साथ-साथ गंभीर दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
गीले शरीर से बिजली के स्विच या उपकरणों को छूने से बचें, क्योंकि गीली त्वचा बिजली की अच्छी संवाहक होती है और करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ट्रांसफार्मर, स्टे-वायर या बिजली के खंभों पर पानी या गीला रंग फेंकने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed