फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   College manager's financial powers seized, sole director appointed

Banda News: कॉलेज प्रबंधक के वित्तीय अधिकार सीज, एकल संचालक नियुक्त

Mon, 18 May 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 18 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
College manager's financial powers seized, sole director appointed

विज्ञापन
जसपुरा। चंदवारा गांव स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज के प्रबंधक के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। लंबे समय से विभागीय निर्देशों की अनदेखी और शिक्षकों के वेतन भुगतान संबंधी मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। कॉलेज के वित्तीय संचालन के लिए राजकीय हाईस्कूल करहिया के प्रधानाचार्य को एकल संचालक नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जून माह से अब तक करीब सात बार कॉलेज प्रबंधन को पत्र भेजकर शिक्षकों के वेतन भुगतान और अन्य वित्तीय मामलों में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रबंधक और प्रधानाचार्य की ओर से निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

कहा कि लगातार पत्राचार के बाद भी कार्रवाई न होने से यह स्पष्ट है कि कॉलेज प्रबंधन जानबूझकर विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। ऐसे में कॉलेज के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज करते हुए राजकीय हाईस्कूल करहिया के प्रधानाचार्य दया निधान को एकल संचालक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed