सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Construction of a state-of-the-art facility center completed at a cost of five crores, tourism will increase

Banda News: पांच करोड़ से अत्याधुनिक सुविधा केंद्र का निर्माण पूरा, बढ़ेगा पर्यटन

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of a state-of-the-art facility center completed at a cost of five crores, tourism will increase
फोटो - 01 कालिंजर का ऐतिहासिक किला। संवाद
विज्ञापन
कालिंजर। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर कालिंजर किले को हाल ही में भू-विरासत का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार द्वारा कालिंजर किले के लिए विशेष पैकेज और बेहतर कनेक्टिविटी पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे यह ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Trending Videos




कालिंजर का किला न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह क्षेत्र के गौरव का प्रतीक भी है। भू-विरासत का दर्जा मिलने के बाद, पर्यटक अब यहां आकर किले के समृद्ध इतिहास को करीब से जान और महसूस कर सकेंगे। सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए किले के समीप लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा किले के भीतर स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन महलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किले के अंदरूनी सड़कों और अन्य पर्यटक-अनुकूल सुविधाओं में सुधार किया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कालिंजर किले में आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पर्यटन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर आरके रावत ने बताया कि सरकार कालिंजर किले में पर्यटकों की सुविधाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed