{"_id":"69da8ccadd1f2d1d1b082b06","slug":"consumers-are-confused-about-smart-meters-banda-news-c-215-1-aur1007-129597-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्मार्ट मीटर के चक्कर में उपभोक्ता बने घनचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्मार्ट मीटर के चक्कर में उपभोक्ता बने घनचक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
चित्रकूट। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के बाद भी विभाग के पोर्टल में धनराशि नहीं दिख रही है। इससे उपभोक्ताओं की बिजली बंद कर दी जाती है और उन्हें विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पुरानी बाजार निवासी सूर्यांश ने बताया कि उन्होंने 900 रुपये बिजली का बिल ऑनलाइन जमा किया था लेकिन इसके बाद भी उनकी बिजली चालू नहीं की गई। बाद में उनसे कुल 2500 रुपये जमा कराए गए तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
स्थानीय निवासी जितेंद्र द्विवेदी और पंकज कुमार का कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं धनराशि जमा करने के बाद भी एडवांस धनराशि जमा करने को कहा जाता है। जिले में कुल एक लाख बावन हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 30 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के यादव ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को समस्या है, तो वह कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है, जिसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 9084728802 और 9216077231 भी बताए।
केस न. एक
कर्वी माफी गांव निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उन्होंने पांच मार्च को ऑनलाइन आठ हजार रुपये जमा किए थे। इसके बाद भी बिजली चालू नहीं की गई। विभाग से संपर्क करने पर बताया गया कि जमा की गई धनराशि विभाग के पोर्टल पर शो नहीं कर रही है। इससे वह परेशान है।
केस न. दो
शहर के व्यापारी राजीव लखानी ने बताया कि उन्होंने बिजली बिल की ऑनलाइन धनराशि जमा किया था। इसके बाद भी लाइट चालू नहीं की गई। विभाग में बताया गया कि बिजली विभाग के पोर्टल पर धनराशि शो नहीं कर रही है। उन्होंने इस मामले में बिजली विभाग पोर्टल नंबर पर लखनऊ शिकायत की तब कहीं जाकर उसकी बिजली चालू हो सकी।