{"_id":"69da8d31bad58c71250de8bb","slug":"the-body-of-the-minor-was-exhumed-after-nine-days-banda-news-c-212-1-bnd1018-144383-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नौ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नौ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 10 क्रब खोदने के दौरान मौजूद अधिकारी व पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बांदा (गिरवां)। नौ दिन पहले दफनाई गई नाबालिग का शव शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया गया। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप सामने आने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
दो अप्रैल की रात नाबालिग का शव संदिग्ध हालात में मिला था लेकिन उस समय परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। ग्रामीणों की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। घटना के नौ दिन बीतने के बाद मृतका की मां ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या पर संदेह जताया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
मां ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दफनाए गए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम की निगरानी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया।
-- -
विसरा सुरक्षित, एफएसएल जांच से खुलेगा मौत का राज
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में कब्र से निकाले गए नाबालिग के शव के पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने उसका विसरा सुरक्षित कर लिया है। इसे आगे की जांच के लिए एफएसएल झांसी भेजा जाएगा, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कराए गए पोस्टमार्टम में तीन डॉक्टरों के पैनल में डॉ. शिवसागर सिंह, डॉ. हृदयेश पटेल और मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के डॉ. मुकेश बंसल मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos