फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract worker injured by electric shock while fixing a fault due to a shutdown error.

Banda News: शटडाउन की चूक से फाल्ट बना रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, घायल

Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Contract worker injured by electric shock while fixing a fault due to a shutdown error.
बांदा। पोल पर चढ़कर फाल्ट बना रहे संविदा कर्मी को करंट लग गया। इससे वह झुलसकर नीचे आ गिरा। राहगीरों ने देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनवारा निवासी संदीप (32) ने बताया कि वह चिल्ला रोड स्थित सब स्टेशन में संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। रविवार को दोपहर बिजली गुल होने की वजह से शिकायत पर वह महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास पोल में चढ़कर फाल्ट सुधार रहा था, तभी शटडाउन की चूक के चलते उसे करंट लग गया।


वह करंट से झुलसकर पोल से नीचे आ गिरा। संदीप ने बताया कि पूर्व में एलआईसी लाइन का फीडर संकट मोचन था। उसने संकट मोचन का शटडाउन लिया था। जबकि एलआईसी बिल्डिंग लाइन का शटडाउन रोडवेज का लिया जाना चाहिए था। इसी चूक में वह करंट से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed