{"_id":"6a664b6fd3aff0f75809a690","slug":"family-members-of-a-female-tb-patient-did-not-file-a-formal-complaint-they-discharged-her-and-took-her-home-banda-news-c-212-1-sknp1006-150112-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टीबी मरीज महिला के परिजन ने नहीं दी तहरीर, छुट्टी कराकर ले गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टीबी मरीज महिला के परिजन ने नहीं दी तहरीर, छुट्टी कराकर ले गए घर
Sun, 26 Jul 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती महिला के साथ छेड़खानी के मामले में परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद परिजन महिला की छुट्टी कराकर घर ले गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी 39 वर्षीय बहू को टीबी की बीमारी के चलते टीबी वार्ड में भर्ती कराया था। महिला के साथ शनिवार की देर शाम एक युवक ने छेड़खानी की थी। महिला के शोर मचाने पर वहां अन्य तीमारदार पहुंचे लेकिन उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला।
महिला के ससुर ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय और सुरक्षा गार्ड से शिकायत की। बाद में अपनी बहू की छुट्टी कराकर साथ में ले गए। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की बीमारी के चलते वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है। एक बेटा दो बेटी हैं। साल भर से उसकी बहू बीमार चल रही है। इसलिए उसे भर्ती कराया था। यहां उसके साथ यह घटना हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विनेश गौतम ने बताया कि परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। वह महिला की छुट्टी कराकर चले गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी हुई थी, जब वह निरीक्षण में पहुंचे तो महिला वहां से जा चुकी थी।