{"_id":"6a664bc98bc4d8041c07c1f7","slug":"farmer-dies-after-drowning-in-a-pond-banda-news-c-212-1-mah1012-150121-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में डूबने से किसान की मौत
Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। मवेशी चराने निकले एक किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब के पास मौजूद एक व्यक्ति ने हादसा देखा तो किसान के घर जाकर जानकारी दी। ग्रामीणों ने तालाब से किसान को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
थाना बिसंडा क्षेत्र के गांव चंद्रायल निवासी रामबहोरी (65) रविवार की दोपहर मवेशी लेकर घर से निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूरी स्थित मैदान के पास वह मवेशियों को चरा रहे थे। मवेशी घास चरते हुए एक तालाब के किनारे पहुंचे और पानी पीने लगे। रामबहोरी भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच गए। अचानक पैर फिसलने से रामबहोरी तालाब में गिर गए और डूब गए।
रामबहोरी को डूबता देख पड़ोसी राजू ने इसकी जानकारी रामबहोरी के परिजन, ग्रामीणों को लेकर वहां पहुंचे और तालाब में खोजबीन कर रामबहोरी को बाहर निकाला। तब तक रामबहोरी की मौत हो चुकी थी। रामबहोरी के बेटे उमेश ने बताया कि वह पांच भाई व एक बहन हैं। उनकी मां संपत की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता के नाम पर करीब सात बीघे खेत है और इसी से परिवार का भरण-पोषण हो रहा है। थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।