{"_id":"6a07673277c0133f4305cd3e","slug":"demand-for-transfer-of-assistant-engineer-involved-in-irregularities-in-payment-of-rs-40-lakh-banda-news-c-212-1-bnd1018-146538-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 40 लाख के भुगतान में अनियमितता में घिरे सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 40 लाख के भुगतान में अनियमितता में घिरे सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग
Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पूर्व छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोपों में घिरे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग उठाई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि सहायक अभियंता अजय कुमार ने एक लाख रुपये के अनुबंध को नियमों के विपरीत हेड बदलकर लगभग 40 लाख रुपये तक भुगतान करा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में अजय कुमार दोषी भी पाए गए थे, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांदा-हमीरपुर मार्ग से मरौली संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में टीएसी जांच के दौरान भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत पत्र में कहा गया है कि सहायक अभियंता अजय कुमार ने अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर बिना किसी निर्वाचन प्रक्रिया के खुद को संघ का अध्यक्ष नामित करवा लिया, ताकि उनका जनपद बांदा से स्थानांतरण न हो सके। सुशील त्रिवेदी के अनुसार इस मामले की शिकायत पूर्व में क्षेत्रीय सांसद द्वारा भी की जा चुकी है, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सहायक अभियंता अजय कुमार का तत्काल स्थानांतरण करने, उनके कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।