फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Devotees thronged Neelkanth temple on Ganga Dussehra, yearning for cold water

Banda News: गंगा दशहरा में नीलकंठ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, ठंडे पानी को तरसे

Wed, 27 May 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 27 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Neelkanth temple on Ganga Dussehra, yearning for cold water
कालिंजर। विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में गंगा दशहरा पर्व पर मंगलवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर उठानी पड़ी।
विज्ञापन



परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से लगा वाटर कूलर खराब होने से भक्तों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ा। मजबूरन वह साथ लाए बोतलबंद व गर्म पानी से प्यास बुझाते रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। कई दर्शनार्थियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत नहीं कराई गई। मंदिर परिसर में आने वाले लोगों को या तो गर्म पानी पीना पड़ता है या फिर मजबूरी में कुंड एवं तालाबों के पानी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed