{"_id":"6a188fd47e3ce581c205d3d8","slug":"eid-prayers-were-offered-in-a-peaceful-atmosphere-banda-news-c-212-1-bnd1017-147322-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज
Fri, 29 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 29 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 31 शहर के मुख्य ईदगाह में नमाज के बाद दुआ करते नमाजी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बकरीद खुशनुमा माहौल में मनाई गई। मुख्य नमाज अलीगंज स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे अदा की गई। इसके बाद घर-घर में कुर्बानियों का सिलसिला जारी रहा। यह तीन दिन तक जारी रहेगा ।
गर्मी के बीच बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे अलीगंज स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। यहां मदरसा हथौरा के मौलाना रियाज अहमद ने मुख्य ईदगाह में नमाज अदा कराई। शहरकाजी मौलाना कमरुद्दीन ने लोगों से कहा कि कुर्बानी में दिखावा या शोहरत न करें। शेख सरवर की मस्जिद में मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज पढ़ाई। रब्बानिया मस्जिद हाथीखाना में दो शिफ्टों में नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद बड़ी तादाद में लोग कब्रिस्तानों में गए और वहां दफन पूर्वजों व घर खानदान वालों को श्रद्धांजलि पेश की। इसके साथ ही शहर की प्रमुख मस्जिदों जिसमें कोतवाली सड़क स्थित मरकज वाली मस्जिद, शेख सरवर साहब की मस्जिद, बोड़ा वाली मस्जिद, छोटी ईदगाह समेत शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख सादी जमा ने माकूल इंतजाम किए थे। ईदगाह में मुबारकबाद देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और समाजसेवी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद
बांदा। जिले के विभिन्न कस्बों में बकरीद धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की।
पैलानी के खप्टिहा कलां में दो शिफ्टों में नमाज अदा की गई। पहली नमाज सुबह 7 बजे हाफिज मोहम्मद हफीज ने पढ़ाई। दूसरी नमाज 7:45 पर हाफिज मोहम्मद यूनुस ने अदा कराई। कालिंजर, ओरन, नरैनी, बबेरू और तिंदवारी सहित अन्य क्षेत्रों में भी ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन सतर्क रहा।