फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly man dies after being hit by a speeding tempo

Banda News: तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत

Tue, 12 May 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a speeding tempo
अतर्रा। नरैनी से अतर्रा आ रहे टेंपो में पीछे से आई टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार वृद्ध सहित तीन लोग गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित किया।
विज्ञापन

कालिंजर थानाक्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मुन्नीलाल रैकवार (60) सोमवार की सुबह चित्रकूट के रैपुरा गांव में अपनी भतीजी की ससुराल में तेरहवीं के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। वह नरैनी से टेंपो में सवार होकर अतर्रा आ रहे थे। इसी दौरान पचोखर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो ने वाहन में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार मुन्नीलाल, पल्हरी गांव निवासी मूलचंद्र व महुटा निवासी रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुन्नीलाल को मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed