फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer unable to repay KCC loan, body found hanging from tree

Banda News: केसीसी का कर्ज नहीं चुका पाया किसान, पेड़ से लटकता मिला शव

Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer unable to repay KCC loan, body found hanging from tree
फोटो - 35 विनोद तिवारी। फाइल फोटो
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में कर्ज से परेशान किसान ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देखा और परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जरोहरा गांव निवासी 32 वर्षीय किसान विनोद तिवारी का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर खेत में लगे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के बड़े भाई अनिल तिवारी को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। मृतक के भाई अनिल तिवारी ने बताया कि विनोद ने करीब चार वर्ष पहले इंडियन बैंक की मरौली शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत करीब ढाई लाख रुपये का लोन लिया था। पिछले कुछ वर्षों में दैवीय आपदाओं और खराब फसल के कारण खेती चौपट हो गई, जिससे वह समय पर बैंक का कर्ज नहीं चुका सका। ब्याज बढ़ने के साथ कर्ज की रकम चार लाख रुपये से अधिक हो गई थी।
विज्ञापन

बैंक व अमीन की ओर से लगातार नोटिस भेजा जा रहा था। जमीन की नीलामी की आशंका को लेकर विनोद काफी परेशान रहने लगा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह घर से निकला और खेत पहुंचकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, आत्महत्या क्योंकि इस पर जांच की जा रही है। परिजनों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की वजह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed