फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR against SP leader for running car over female student and opening fire

Banda News: सपा नेता पर छात्रा पर गाड़ी चढ़ाने व फायरिंग में प्राथमिकी

Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
FIR against SP leader for running car over female student and opening fire
बांदा। सपा के पूर्व जिला सचिव सपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने सपा नेता शेखर शर्मा, गाड़ी चालक व आठ-10 अज्ञात पर छात्रा व उसके चचेरे ममेरे भाई को राइफल की बट से मारने, फायर करने, कुल्हाड़ी आदि से जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी शशांक शेखर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री ओजस्वी तिंदवारी रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में पढ़ती है। 31 जुलाई काे स्कूल की छुट्टी होने पर उसे लेने के लिए उन्हाेंने अपने भतीजे शाश्वत राज व भांजे ईशु को भेजा था। स्कूल के बाहर एक गाड़ी के चालक ने ओजस्वी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन

भांजे ईशु ने विरोध किया तो गाड़ी सवार लोग गाली गलौज करने लगे और ओजस्वी के पैर के ऊपर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी। भतीजा शाश्वत राज अपनी स्कार्पियो से घर आने लगा, तभी जैसे ही वह छोटे बाईपास के आगे पहुंचे वहीं शेखर शर्मा का हाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वहां गाड़ी को जबरन रोककर गाड़ी से खींचकर उनके बच्चों को बुरी तरह से लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारा पीटा। पीछा कर चमरौडी तिराहा स्थित शेखर शर्मा ने फायर झोंक दिया। ओजस्वी व शाश्वत को राइफल की बट से पीटा गया है, तीनों बच्चे घायल हैं।

कोतवाली नगर में तहरीर के आधार पर शेखर शर्मा, अज्ञात चालक व आठ-10 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, पूर्व में सपा नेता शेखर शर्मा ने भी अज्ञात में कोतवाली नगर में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सीओ सिटी मेविस टॉक ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर लेकर दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed