फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR lodged against husband and six others on charges of dowry harassment and assault

Banda News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप पर पति समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and six others on charges of dowry harassment and assault
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मढ़ियानाका निवासी पूनम कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2019 को महोबा के रानी लक्ष्मीबाई नगर, कबरई निवासी पवन कुशवाहा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में करीब दो लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार रकम देने के बावजूद मांग लगातार बढ़ती रही। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज की जाती रही। महिला ने ससुर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। गर्भावस्था के दौरान उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। दोबारा गर्भवती होने पर भी गर्भ गिरा दिया गया। आठ अगस्त 2025 को पति ने शराब के नशे में उससे पैसे मांगे और मना करने पर मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। 10 अगस्त को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और उसकी हालत देख उसे अपने साथ ले गए। तब से वह अपने मायके में रह रही है। महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि पति पवन कुशवाहा, ससुर लल्लू कुशवाहा, जेठ पार्थ, जेठानी मधु, जेठ कमल, जेठानी भाग्यवती और ननद चंदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed