फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire raining from the sky, mercury reached 48.2 degrees

Banda News: आसमान से बरस रही आग, पारा 48.2 डिग्री पहुंचा

Wed, 20 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, mercury reached 48.2 degrees
फोटो - 12 रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी बसें, परिसर में टहलते एक-दो यात्री। संवाद - फोटो : एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।
- दो दिन का रेड अलर्ट जारी, दक्षिण-पूर्व से चल रही गर्म हवा के थपेड़े कर रहे लोगों को बेहाल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। दक्षिण-पूर्व एक से आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू ने मंगलवार को लोगों को खूब छकाया। अधिकतम पारा भी 48.2 डिग्री पर पहुंचा। दिनभर आसमान से आग बरसने जैसा रहा। बढ़ते पारे को देखते हुए दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 11 बजे से ही शहर के प्रमुख मार्गों में सन्नाटा रहा। यह दोपहर तीन बजे तक रहा। रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। न्यूनतम पारा भी 29 डिग्री पर टिका रहा।



19 मई मंगलवार को भी बांदा सर्वाधिक गर्म रहा। सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगी। सरकारी दफ्तरों में कर्मी सुबह 10 बजे धूप और लू के बचाव के साथ पहुंचे। सुबह 11 बजे से तापमान ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। दोपहर 12 तक 46 डिग्री, दोपहर दो बजे तक यह 47 डिग्री पर पहुंच गया। बाद में यह 47 से बढ़कर 48.2 डिग्री पर टिक गया। न्यूनतम पारा भी 29 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन


बांदा शहर के सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड में ज्यादातर बसें खड़ी मिलीं। रेलवे स्टेशन में भी यही नजारा रहा। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में एक-दो फरियादी ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। शहर के कानपुर-बांदा मार्ग, झांसी-मिर्जापुर हाईवे, शहर के व्यस्ततम चौराहा बलखंडी नाका पर सन्नाटा पसरा रहा। कामगार भी छांव तले आराम करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




हवा दक्षिण पूर्व चल रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अभी राहत के आसार नहीं है।

डॉ. दिनेश शाहा, प्रोफेसर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

फोटो - 12 रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी बसें, परिसर में टहलते एक-दो यात्री। संवाद

फोटो - 12 रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी बसें, परिसर में टहलते एक-दो यात्री। संवाद- फोटो : एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed