{"_id":"69a09210c86e7ead40031493","slug":"firing-at-bjp-leaders-wedding-friend-from-banda-injured-banda-news-c-12-lko1103-1439552-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाजपा नेता की शादी में फायरिंग, बांदा से आया दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाजपा नेता की शादी में फायरिंग, बांदा से आया दोस्त घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 8- सीएचसी में भर्ती रवि प्रताप सिंह
- डीजे के शोर में फायरिंग की नहीं सुनाई दी आवाज
- दोस्त से विवाद के दौरान बीच-बचाव में चली गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी (फतेहपुर)। भाजपा नेता की शादी में बुधवार रात कुछ लोगों में विवाद हो गया। बीच-बचाव में बांदा से आए दोस्त के सीने में गोली लग गई। फायरिंग से बरातियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने फायरिंग गेस्ट हाउस के बाहर होना बताया है जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पूछताछ में गोली रिवाॅल्वर से चलने की बात सामने आई है। घायल दोस्त को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर निवासी भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह हाड़ा भाजपा नेता हैं। इनकी शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी शैलेंद्र सिंह की पुत्री शालिनी सिंह के साथ तय थी। बरात फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंची थी। यहां रात करीब 12 बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था और डीजे पर नृत्य हो रहा था।
इसी दौरान गेस्ट हाउस के बाहर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी रवि प्रताप सिंह को सीने में गोली लग गई। घटना के बाद बरातियों में भगदड़ मच गई। साथियों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल के अनुसार दोस्तों के बीच विवाद हो रहा था तभी अचानक रिवाॅल्वर से गोली चल गई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि फायरिंग गेस्ट हाउस के बाहर हुई जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अभी तक घायल की ओर से तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी को नामजद किया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos