सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Upset over marriage being finalised, girl commits suicide

Banda News: शादी तय होने से नाराज युवती ने की खुदकुशी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Upset over marriage being finalised, girl commits suicide
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बांदा। शादी तय हो जाने से नाराज युवती ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रह रही मामी के घर से लौटी मां ने आवाज लगाई। काफी देर तक जवाब न मिलने पर भाई व भतीजे को बुलाया। छत के रास्ते अंदर पहुंचे भतीजे ने युवती का शव फंदे पर लटकते देख नीचे उतारकर सीएचसी अतर्रा लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लेखपाल कालोनी निवासी शारदा ने बताया कि उसकी बेटी विजयलक्ष्मी (27) ने गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर के कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। मां शारदा देवी पड़ोस में रह रही मामी बिंदू के घर गई हुई थीं। इसी दौरान मौका पाकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद मां वापस लौटी। तब पुत्री को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल न होने पर भाई हीरालाल, भतीजे कन्हैया को बुलाया। मौके पर आकर भतीजा कन्हैया छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ। यहां कमरे में विजयलक्ष्मी को फंदे में लटकते देख नीचे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विजयलक्ष्मी दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। दोनों भाई रवि व हरी पंजाब में प्राइवेट नौकरी कर करते हैं।
पिता महेंद्र की पहले ही मौत हो गई थी। मां- बेटी अकेले घर में रहते थे। परिजनों ने विजयलक्ष्मी की शादी फतेहगंज क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी थी। आगामी 30 अप्रैल को शादी की तिथि तय थी। परिजनों के अनुसार फतेहगंज के गांव में शादी तय होने से विजयलक्ष्मी नाराज थी। कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed