फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Forget first aid boxes, roadways buses don't even have doors.

Banda News: फर्स्ट एड बॉक्स तो दूर, रोडवेज बसों में दरवाजा तक नहीं

Wed, 20 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Forget first aid boxes, roadways buses don't even have doors.
फोटो - 04 बिना गेट वाली खबर से उतरती महिला यात्री। संवाद - फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
बांदा। बांदा और अतर्रा में रोडवेज बसों में सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की घोर अनदेखी का मामला सामने आया है। महोबा से बांदा डिपो पहुंची एक रोडवेज बस में दरवाजा न होना और दूसरी बस में फर्स्ट एड बॉक्स का न पाया जाना, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


दोपहर 12:10 बजे महोबा से सवारियां लेकर बांदा डिपो पहुंची रोडवेज बस में यात्रा के दौरान दरवाजा ही नहीं था। यात्रियों के उतरने के बाद जब बस पुनः महोबा जाने के लिए तैयार हुई तो यात्रियों ने दरवाजा गायब देखा। चालक से जानकारी करने पर पता चला कि बैरिंग टूटने से दरवाजा रास्ते में ही निकल गया था। हैरानी की बात यह है कि बांदा डिपो में वर्कशॉप होने के बावजूद, स्टाफ ने दरवाजे को वहीं ठीक कराना उचित नहीं समझा और बस को नंबर पर लगा दिया।
विज्ञापन

---


फर्स्ट एड बॉक्स भी नदारद: आपातकालीन स्थिति में क्या होगा
अतर्रा बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर 1:21 बजे रोडवेज बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं पाया गया। बस के कंडक्टर संतोष ने इस बारे में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि विभाग द्वारा उन्हें कोई फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं, बस ड्राइवर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें इस साल कोई दवा नहीं मिली है, जबकि बहुत पहले दवाएं मिलती थीं। परिवहन विभाग की इस लापरवाही के चलते बसें बिना फर्स्ट एड बॉक्स के सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज बसों में मिलने वाली कमियों को सुधारा जा रहा है। जल्द ही सभी सुविधाओं से लैस दिखेंगी बसें। यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
- रामलवट औलट , प्रभारी आरएम

फोटो - 04 बिना गेट वाली खबर से उतरती महिला यात्री। संवाद

फोटो - 04 बिना गेट वाली खबर से उतरती महिला यात्री। संवाद- फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed