सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former headman arrested for fake land registration with a reward of Rs 10,000

Banda News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला 10 हजार का इनामी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 18 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former headman arrested for fake land registration with a reward of Rs 10,000
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा 10 हजार का इनामी पूर्व प्रधान। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और कूटरचित आधार कार्ड के जरिए 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले 10 हजार रुपये के इनामी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गोयरा चौराहे के पास से दबोच लिया।




मटौंध पुलिस ने चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी पूर्व प्रधान अयूब खान को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में बिजली खेड़ा, कोतवाली नगर क्षेत्र में रह रहा था। मामले में खुटला निवासी देबिया ने 12 फरवरी 2026 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड तैयार कर हटेटी पुरवा स्थित उसकी करीब 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री आजम खान के नाम करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






मामले की जांच सीओ सिटी मेविस टॉक ने की थी। जांच में सामने आया कि गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी पहचान पत्र, नकली दस्तावेज और फर्जी गवाहों का इस्तेमाल कर जमीन का बैनामा कराया था। पुलिस इस मामले में पूर्व में ही मुख्य आरोपी समेत 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos




फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में शनिवार को मटौंध पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी अयूब खान को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ मारपीट, धमकी समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ सिटी मेविस टॉक ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed