फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He had brought a switchblade hidden in his pocket with the intent to commit murder.

Banda News: हत्या के इरादे से जेब में छिपाकर लाया था बटनदार चाकू

Sat, 13 Jun 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
He had brought a switchblade hidden in his pocket with the intent to commit murder.
फोटो- 13 बदौसा थाने के अंदर गैलरी के पास घटनास्थल की जांच करती पुलिस, पन्नी में बंद चाकू। स्रोत
बांदा। समाज में झूठी शान की बलि एक और युवती चढ़ गई। कत्ल के इरादे से पहुंचा था पिता। घर से बटनदार चाकू भी जेब में छिपाकर ले गया था। मौका देखकर उसने अपनी ही बेटी पर ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर दिए। इस घटना के पहले पुलिस उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन



बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा ब गांव निवासी सत्यकुमार सिंह की चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटे सूरत में रहकर दर्जी का काम करते हैं। एक बेटी शादीशुदा है। तीसरे नंबर की बेटी शिवानी (19) का पड़ोसी अनुसूचित जाति के संविदा लाइनमैन रामकृपाल के पुत्र ललित के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। दोनों परिवारों में इस मामले को लेकर झगड़ा तक हो चुका है। बीती 18 मई को देर रात शिवानी अपने प्रेमी ललित के साथ घर से गई थी। मां रन्नो ने अगले दिन ही ललित के खिलाफ बदौसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्रेमी युगल को थाने लाई थी। पुलिस ने आरोपी ललित को पूछताछ के बाद बालिग होने और शादी करने का हवाला देने पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन




शिवानी के शुक्रवार को थाने में माता-पिता की मौजूदगी में धारा 161 के तहत बयान लिए जा रहे थे। यहां युवती ने अपने प्रेमी के संग जाने और मंदिर में शादी करने का हवाला दिया। युवती का कहना था कि जिस दिन वह गई थी, उसके 10 दिन बाद उसने प्रेमी के संग मंदिर में शादी कर ली थी। इस पर पुलिस उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने की तैयारी करने में लग गई। इस बीच शिवानी का पिता जो पहले से अपने पैंट की जेब में चाकू छिपाए हुए था, उसने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी बोला- शिवानी की प्रेमी के साथ जाने की जिद में खोया आपा



बांदा। बदौसा थाने के अंदर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बताया कि उसने बच्चों को बहुत प्यार से पाला था। शिवानी के इस कदम से उसे अंदर से तोड़ दिया था। उसने पूर्व में कई बार शिवानी को पड़ोसी प्रेमी से न मिलने की हिदायत दी थी लेकिन वह नहीं मानी और घर से चली गई थी। बिरादरी में उसकी थू-थू हो रही थी। इस पर उसने सहन किया लेकिन थाने में जब शिवानी ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद की तो उसने अपना आपा खो दिया।




फॉरेंसिक टीम को मिला खून से सना चाकू



बांदा। बदौसा थाने में जहां वारदात हुई वह गैलरी है। थानाध्यक्ष के कमरे के ठीक बगल से गलियारा है। उसी में शिवानी कुर्सी में बैठकर वन स्टॉप सेंटर जाने की तैयारी में थी। उसके माता-पिता भी उसके पास ही खड़े थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से ही खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed