फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hearing on death sentence of JE Rambhavan and his wife postponed in High Court

Banda News: जेई रामभवन और पत्नी की फांसी की सजा पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली,

Thu, 14 May 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hearing on death sentence of JE Rambhavan and his wife postponed in High Court
बांदा। बच्चों के साथ यौन शोषण के चर्चित मामले में फांसी की सजा पाए जेई रामभवन व उसकी पत्नी की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। अब मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंजीनियर रामभवन के भाई की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने अपील को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी। इसके बाद निचली अदालत ने मामले से संबंधित पूरी पत्रावली पूर्व में ही हाईकोर्ट भेज दी थी। हालांकि अभी मामले की पेपर बुक तैयार होने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसी कारण सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। हाईकोर्ट में पेपर बुक तैयार होने के बाद ही मामले की विस्तृत सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चर्चित मामले में विशेष अदालत ने जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को बच्चों के यौन शोषण का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed