{"_id":"6a19ee35fe3b5627c308b41a","slug":"heavy-vehicles-diverted-traffic-restricted-today-banda-news-c-212-1-bnd1017-147346-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भारी वाहनों का मार्ग बदला, आज आवागमन रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भारी वाहनों का मार्ग बदला, आज आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिसंडा में हुए हादसे में सात लोगों की मौत के बाद प्रशासन अब डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। ट्रॉयल के लिए भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। जिसके तहत कुछ मार्गों पर 30 मई को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कमासिन-बिसंडा, बबेरू-बिसंडा और नरैनी-बिसंडा मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध 30 मई को सुबह पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक लागू रहेगा। बांदा से चित्रकूट जाने वाले वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उपयोग करें। चित्रकूट से बांदा आने वाले भारी वाहन भी इसी एक्सप्रेसवे से आ सकते हैं। प्रयागराज-बांदा मार्ग के लिए दो विकल्प हैं। प्रयागराज-फतेहपुर-कस्बा तिंदवारी-बांदा या प्रयागराज-चित्रकूट-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि कस्बों के अंदर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह डायवर्जन किया जा रहा है। एक दिन के इस डायवर्जन से यह पता चल सकेगा कि क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं। उनको दूर कर नियमित रूप से कस्बों के अंदर नो इंट्री लगाने की रणनीति तैयार की जा रही है।