फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inmate hangs himself in prison gas warehouse; dies.

Banda News: कारागार के गैस गोदाम में बंदी ने फंदा लगाया, मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Inmate hangs himself in prison gas warehouse; dies.
बांदा। मंडल कारागार में पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में निरुद्ध एक बंदी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंदी ने जिस गैस गोदाम में फंदा लगाया, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। ऐसे में घटना की जानकारी तब हुई, जब काफी देर बाद एक अन्य बंदी किसी काम से वहां पहुंचा।
विज्ञापन



पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव के अंश अरखन पुरवा निवासी 28 वर्षीय बंदी अभिषेक सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे जेल के भंडारे में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वह भंडारे के पास स्थित गैस गोदाम में पहुंचा और गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद एक अन्य बंदी गैस की आंच धीमी करने के लिए गोदाम में पहुंचा तो उसने अभिषेक को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन बंदी को नीचे उतारकर जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जिस स्थान पर बंदियों का आना-जाना था, वहां निगरानी के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे। यदि वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सकती थी और शायद बंदी की जान बचाई जा सकती थी। जेलर रामरती ने बताया कि अभिषेक को 11 मार्च को जेल लाया गया था। तब से उससे मिलने न तो उसके माता-पिता आए और न ही कोई अन्य रिश्तेदार। परिजनों के न आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed