सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent son exposes the truth... Grandparents, Aunt had slapped mother at night and Father had slapped mother in the morning.

Banda News: मासूम बेटे ने खोली पोल...रात को दादा-दादी, फूफी व सुबह अब्बू ने मारे थे अम्मी को चांटे

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Innocent son exposes the truth... Grandparents, Aunt had slapped mother at night and Father had slapped mother in the morning.
फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला स्थित ईदगाह रोड पर मंगलवार को विवाहिता सना को जलाकर मारे जाने की घटना में उसके छह साल के बच्चे ने पुलिस के आगे महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।
Trending Videos


घटना के एकमात्र चश्मदीद गवाह सना के छह वर्षीय मासूम बेटे अजमल ने पुलिस को बताया कि रात में खाना बनाने को लेकर उसकी अम्मी सना का फूफी साजिया से विवाद हुआ था। तब उसकी मां को फूफी साजिया, दादा रफीक और दादी फरीदा ने चांटे मारे थे। रात में उसके पिता जमील उर्फ बबलू घर पर नहीं थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे जब उसके पिता आए तो उसकी मां और पिता का बाथरूम के पास झगड़ा हो रहा था। वह नींद से उठा तो देखा कि पिता उसकी मां को चांटे मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट--



मासूम अजमल ने कुछ इस तरह दिया बयान



अम्मी को फूफी और दादा-दादी ने रात में चांटे मारे थे। सुबह अब्बू उसकी अम्मी को मार रहे थे। पहले कंबल में आग लगी थी, फिर एसी जली थी। अब्बू तकिया से ऐसे-ऐसे (इशारे से बताया) कर रहे थे।





इंसेट--



फॉरेसिंक टीम को नहीं मिले एसी में शार्ट सर्किट के सबूत



बांदा। शहर के ईदगाह रोड पर हुई घटना में पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने तकरीबन एक घंटे तक गहनता से जांच की।

फॉरेसिंक टीम के मुताबिक, एसी में शार्ट सर्किट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आग लगने के निशान जरूर मिले हैं। वहां बिछा बेड जला नहीं था। कंबल और बेड पर खून के निशान व तकिया जला मिला। उसे कब्जे में लिया है। पुलिस ने मकान के ऊपरी तल का वह कमरा बंद करा दिया है जहां घटना हुई।



इंसेट--



मोहल्लेवालों ने ननद को बताया झगड़े की जड़, लगा रहा हुजूम



बांदा। शहर की घनी बस्ती में हुई इस घटना के बाद जमील उर्फ बबलू के मकान में मोहल्लेवासियों का हुजूम इकट्ठा रहा। सभी घरेलू कलह की बात कहते मिले। पड़ोसियों का कहना है कि शादी के बाद से सना और उसके ससुरालियों के बीच पट नहीं रही थी। इसकी मुख्य वजह जमील की बहन साजिया थी, जो अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी।

मृतका सना के नाना नानी का मकान उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरी गली में पड़ता है। घटना की जानकारी जब उसके नाना नानी को हुई तो पूरा परिवार सना के घर पहुंच गया। ये लगो सना के दोनों बच्चों अजमल (6) व अनाविया (3) को अपने घर ले गए। बाद में जिला अस्पताल से उपचार कराकर अलीफा (5) को लेकर भी अपने घर आ गए।

नानी का कहना है कि सना के ससुराल वाले लालची प्रवृत्ति के हैं। दो बार सना के पिता पांच-पांच लाख रुपये दे चुके थे। अब वह 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सना को जलाकर मार डाला। मोहल्लेवाले भी सना के पक्ष में ही खड़े नजर आए।



इंसेट--

पोस्टमार्टम हाउस पर दिखा आक्रोश



बांदा। पोस्टमार्टम हाउस पर सना के मायके से आए पिता-चाचा व परिजनों में खासा आक्रोश रहा। पिता मुश्ताक राइन ने बताया कि उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा है। सना के ससुरालियों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। उधर, सना के मामा और ननिहाल में भी आक्रोश रहा। रह-रहकर सभी सना के ससुरालियों को कोस रहे थे।





वर्जन



मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सास-ससुर, पति और ननद को हिरासत में लिया है। घटना की पूरी जांच की जा रही है। -पलाश बसंल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

फोटो- 21 घटना को बताता सना का मासूम बेटा अजमल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed