सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bikes collided head-on, killing uncle and nephew, and admitting three others.

Banda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौत, तीन भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, killing uncle and nephew, and admitting three others.
फोटो- 33 सुनील। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा-बबेरू मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

बुधवार की शाम अहार गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील अपने 14 वर्षीय भतीजे हिमांशु के साथ अपनी बहन की ससुराल बिसंडा के ही गिरधारी पुरवा जाने के लिए घर से निकला था। तभी कैरी मोड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बिसंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन सभी घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान सुनील व हिमांशु की देर रात मौत हो गई। वहीं बबेरू थाना क्षेत्र भदेहदू निवासी 22 वर्षीय विवेक, बिसंडा थाना क्षेत्र के करी निवासी 24 वर्षीय नीरज व मिलाथू निवासी देवदत्त का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि लापरवाही और तेज रफ्तार ही हादसा का प्रमुख कारण है, मामले की जांच की जा रही है।

फोटो- 33 सुनील। फाइल फोटो

फोटो- 33 सुनील। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed