सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two criminals arrested for stealing from train after booking reservation using fake ID

Banda News: अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर पति की गला दबाकर हत्या, पत्नी व भाई गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for stealing from train after booking reservation using fake ID
फोटो - 06 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी व देवर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। कमासिन पुलिस ने टाइल्स कारीगर की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में रोड़ा बनने के चलते मृतक की गला दबाकर हत्या की गई थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।
Trending Videos




क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घटना तीन-चार अप्रैल की देर रात कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम जामू में हुई थी। यहां एक ट्यूबवेल पर दंपती सो रहे थे, जहां पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद मृतक की पत्नी निशा और उसके सगे भाई मोनू को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निशा और मोनू के बीच अवैध संबंध हो गए थे। मृतक को इसकी जानकारी हो गई थी। जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हुई। पत्नी निशा और उसके प्रेमी मोनू ने मिलकर सोनू की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। सूरत से लौटने के बाद सोनू अपनी पत्नी के साथ केवल एक रात ही बिता पाया और अगली ही रात पत्नी ने देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed