{"_id":"6a68eb20e624710d7304a5bd","slug":"intense-heat-and-humidity-caused-distress-brief-relief-came-from-the-clouds-banda-news-c-212-1-sknp1006-150184-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल, बादलों से मिली क्षणिक राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल, बादलों से मिली क्षणिक राहत
Tue, 28 Jul 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंगलवार का दिन तेज धूप व उमस से भरा रहा। दोपहर करीब दो बजे बादलों के आने से बारिश की कुछ आस लगी लेकिन कुछ देर बाद फिर से धूप निकलने से बारिश की आस धरी रह गई। जिले में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
मंगलवार को 2.4 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। सुबह तेज धूप के साथ हुई। दोपहर दो बजे अचानक आसमान में उमड़-घुमड़कर आए बादलों से बारिश की आस जगी लेकिन कुछ ही देर बाद बादलों के निकल जाने से फिर से चटख धूप का सामना करना पड़ गया। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में नाममात्र की बारिश हुई है। अभी जुलाई माह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।