फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power outage lasts 10 hours due to line fault; villagers inconvenienced.

Banda News: लाइन में फॉल्ट से 10घंटे बिजली रही गुल, ग्रामीण परेशान

Tue, 28 Jul 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Power outage lasts 10 hours due to line fault; villagers inconvenienced.
बबेरू। 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब 10 घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। ग्रामीण रात में पावर हाउस पहुंचे, इसके बाद अधिकारियों ने समस्या को दूर कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से कस्बे सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से आमजन बेहाल हो गए। शाम तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन रात करीब 10 बजे तक बिजली नहीं आई। इसके बाद समाजसेवी पीसी पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचे और अधिकारियों से समस्या दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी कार्य में जुटे और रात दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। उपखंड अधिकारी एजाज रसूल ने बताया कि लाइन में फॉल्ट होने से समस्या आई थी। गांव समगरा के पास कमी मिलने पर उसे दूर कराकर आपूर्ति बहाल की गई। कहा कि लोड बढ़ने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed