{"_id":"6a6a0ad60ca6e51869054723","slug":"banda-three-sisters-struck-by-live-current-from-a-transformer-earthing-wire-one-dies-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आईं तीन बहनें, एक की मौत; मां के साथ खेत गईं थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आईं तीन बहनें, एक की मौत; मां के साथ खेत गईं थीं
Wed, 29 Jul 2026 07:47 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल में जांच करती कालिंजर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में धान की बेड़ लगाने मां के साथ गई तीन सगी बहनें ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े अर्थिंग के तार उतरे करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में सबसे छोटी तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई] जबकि दोनों बड़ी बहनें गंभीर झुलस गईं। दोनों को सीएचसी नरैनी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव भारतपुर मसौनी निवासी वंदना ने बताया कि वह बुधवार को खेत में धान की बेड़ लगाने गईं थीं। वह अपनी तीनों बेटियों माधुरी (6), रागिनी (4) और रोहिनी (3) को भी साथ ले गईं थीं। दोपहर तीन बजे के करीब खेत के पास खेलते समय बच्चियां वहां लगे बिजली के खंभे में रखे ट्रांसफार्मर का अर्थिंग तार जो कि नीचे जमीन में पड़ा था उसके संपर्क में आ गईं। करंट की चपेट में आने से तीनों बच्चियां झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को सीएचसी नरैनी पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने तीन वर्षीय रोहिनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह वर्षीय माधुरी का उपचार चल रहा है। रागिनी की हालत सामान्य बताई गई है।घटना की सूचना पर कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।