सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   It's difficult to build a house for Rs 1.20 lakh, inflation has snatched away the dream.

Banda News: 1.20 लाख में आशियाना बनाना मुश्किल, महंगाई ने छीना सपना

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
It's difficult to build a house for Rs 1.20 lakh, inflation has snatched away the dream.
फोटो - 08 अधूरा पड़ा पीएम आवास। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की लागत लाभार्थियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। वर्ष 2015 में योजना शुरू होने पर 1.20 लाख रुपये की लागत तय की गई थी। पिछले एक दशक में महंगाई बढ़ने से यह राशि अब घर बनाने के लिए नाकाफी साबित हो रही है।
Trending Videos




पिछले 10 वर्षों में भवन निर्माण सामग्री के दामों में लगभग 50 फीसदी वृद्धि हुई है। सरिया प्रति क्विंटल दो हजार रुपये महंगा हुआ है, वहीं सीमेंट की प्रति बोरी 150 रुपये बढ़ गई है। ईंटों के दाम भी तीन हजार रुपये प्रति हजार तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा, ठेकेदार, लेबर और कारीगरों की मजदूरी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 400 रुपये प्रतिदिन लेने वाले कारीगर अब 800 रुपये मांग रहे हैं। बेलदार की मजदूरी 300 रुपये से बढ़कर 600 रुपये और सहयोगी की मजदूरी 200 रुपये से बढ़कर 500 रुपये प्रतिदिन हो गई है। लाभार्थियों को उम्मीद थी कि सरकार लागत राशि बढ़ाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। कई लाभार्थी मकान का एक हिस्सा बनाने के बाद निर्माण अधूरा छोड़ देते हैं।



अधूरी ख्वाहिशें और कर्ज का बोझ

जमालपुर निवासी मैकू बताते हैं कि पीएम आवास की राशि से मकान तो बन गया, लेकिन छपाई का काम बाकी है। वे पिछले दो सालों से बिना छपाई वाले मकान में रह रहे हैं। महोखर के रामभवन ने बताया कि राशि से स्लैब स्तर तक ही मकान बन पाया। स्लैब डलवाने के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा। उनका मानना है कि 1.20 लाख रुपये में एक कमरा, शौचालय और रसोईघर बनाना संभव नहीं है।



शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये दिए जाते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह राशि 1.20 लाख रुपये ही है। उनका मानना है कि गांवों में मकान बनवाने में अधिक खर्च आता है, क्योंकि लाभार्थियों को अधिकांश सामान शहरों से लाना पड़ता है। इसलिए पीएम आवास की लागत को बढ़ाने की आवश्यकता है।
- राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed