सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After creating a ruckus under the influence of alcohol, the youth committed suicide by hanging himself.

Banda News: नशे में उत्पात मचाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 13 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
After creating a ruckus under the influence of alcohol, the youth committed suicide by hanging himself.
विज्ञापन
बांदा। अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहने और नशे में धुत होकर घर लौटने पर जब पत्नी से पति को समझाया तो युवक आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने पत्नी व बच्चों को पीटने लगा, जिससे नाराज होकर पिता ने बहू का पक्ष ले लिया। इससे नाराज युवक ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की है। जहां एक युवक का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला।
Trending Videos

बुधवार की देर रात शहर कोतवाली के खुटला मुहल्ला निवासी 34 वर्षीय अखिलेश रोज की तरह शराब पीकर घर देर से लौटा। इस बात पर पत्नी मीरा ने पति को रोज-रोज शराब न पीने व देर रात तक घर बाहर न रहने के लिए टोका। पत्नी के समझाने से भड़के युवक ने पत्नी को गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे जगकर बचाने पहुंचे तो पिता ने बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद बहू और नातियों को बचाने पहुंचे पिता बदलू को भी अखिलेश ने पीटना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस वालों ने युवक को समझाकर शांत कराया और उसे कमरे में लिटा दिया। सुबह-सुबह जब पत्नी ने देखा तो युवक पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। पत्नी के चिल्लाने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दिवंगत के भाई हरीराम ने बताया कि अखिलेश चार भाईयों में दूसरे नंबर का था।
वहीं दूसरी घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुची गांव की है। जहां पर खेत से लौटे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर अटारी में धन्नी पर गमझा का फंदा बनाकर 23 वर्षीय रामनरेश का लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता जयपाल ने बताया कि रामनरेश दो भाईयों में बड़ा था और उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed