{"_id":"69b3078929d9921b2f0379c1","slug":"the-bride-turned-away-the-wedding-procession-after-they-demanded-a-car-as-dowry-banda-news-c-212-1-bnd1017-142679-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दहेज में कार मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दहेज में कार मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कस्बे के राज नगर मोहल्ले में स्थित मैरिज हॉल में बीते बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब बरात के ही दिन वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग कर दी। वधू पक्ष द्वारा इस अचानक की गई मांग को ठुकराए जाने पर शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दुल्हन ने बरात को बैरंग लौटा दिया।
थानाक्षेत्र के तेरा गांव के अंश तेलिन पुरवा निवासी मोहन लाल साहू ने बताया कि पुत्री का विवाह कस्बा के बजरंग नगर निवासी हर्षित कुमार के साथ तय हुआ था। बुधवार को मोहल्ला राज नगर के मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम संपन्न होना था। सभी रस्में तय समय पर चल रही थीं लेकिन शादी के दिन ही वर पक्ष ने दुल्हन से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग रख दी।
वर पक्ष की इस अचानक और अनुचित मांग से परिवारीजन बेहद नाराज हुए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तिलक के समय ही तय दान-दहेज का सामान उन्हें दे दिया गया है और अब किसी भी तरह की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं की जा सकती। इस पर दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इन्कार कर दिया।
इसके बावजूद, वर पक्ष देर शाम बरात लेकर मैरिज हॉल पहुंचा। यहां भी दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। अंततः बिना किसी वैवाहिक कार्यक्रम के ही बरात को वापस लौटना पड़ा।
अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos