{"_id":"69b307625282d6aadc0c6afd","slug":"thief-from-farmers-house-arrested-goods-recovered-banda-news-c-212-1-bnd1017-142652-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार, माल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 16 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। करतल चौकी क्षेत्र के बरसडामानपुर गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए समस्त माल को भी बरामद कर लिया है।
बरसडामानपुर गांव निवासी पप्पू पुत्र रामसेवक राजपूत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 11 मार्च को वह अपने परिवार के साथ खेत पर फसल काटने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे कीमती जेवर चोरी कर लिए थे।
चोरों ने तीन चांदी की चेन, एक चांदी की कमर पेटी, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी का कड़ा, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, चार चांदी की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान के टप्स, एक सोने का लॉकेट, सोने की नथुनी तथा एक चांदी का सिक्का सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
करतल चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी शफीक पुत्र भूरा निवासी लहुरेटा को बघैला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए समस्त जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos