सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Land registry of a woman who died 20 years ago

Banda News: 20 साल पहले मर चुकी महिला की जमीन की हो गई रजिस्ट्री

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land registry of a woman who died 20 years ago
विज्ञापन
बांदा। जिले में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली नगर क्षेत्र के हटेटीपुरवा मजरा कहला निवासी महेश्वरा ने आरोप लगाया है कि उसकी मां, जिनकी मृत्यु करीब 20 वर्ष पहले हो चुकी है, उनके नाम की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया गया। इसे लेकर पीड़ित ने रजिस्ट्री कार्यालय में पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कहला के मजरा हटेटीपुरवा निवासी महेश्वरा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता बल्देव की मृत्यु 25 वर्ष पहले हुई थी। पिता के देहांत होने के बाद गांव में मौजूद खेतिहर जमीन मां फुलिया के नाम वरासत हुई थी। करीब 20 साल पहले मां की भी मृत्यु हो गई थी और मां के नाम दर्ज जमीन का नामांतरण वह नहीं करा पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी खामी का फायदा उठाते हुए मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी खेमचंद्र पाल ने अपनी दादी नई देवी को खड़ा कर फुलिया बनाकर उसकी जमीन किसी आजम नाम के व्यक्ति को बैनामा करा दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस फर्जीवाड़े में कई लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिससे यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह का प्रतीत होता है।



पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इसी गिरोह द्वारा क्षेत्र में कई और जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आजम खान, राजेश चक्रवर्ती, नेम कुमार उर्फ रज्जू, अनिल प्रजापति, भागवत प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, नाहिद मास्टर पता अज्ञात व मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा निवासी खेमचंद्र पाल, इटवा निवासी केदार पाल व नई देवी के नाम शामिल हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed