सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Leopard dies on National Highway

Banda News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 15 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard dies on National Highway
फोटो - 27 हादसे के बाद सड़क पर मृत पड़ा तेंदुआ। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
करतल (बांदा)। पन्ना जिले के दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के पवई रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वन विभाग ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




वन मंडल अधिकारी अनुपम शर्मा ने बताया कि पवई रेंज की टीम, रेंज ऑफिसर नितेश पटेल के नेतृत्व में, सूचना के 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और तेंदुए का प्राथमिक परीक्षण किया, जिसमें उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। विभाग पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और श्वान दल की मदद से दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में जुटा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया और संबंधित वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed