फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mahoba-Banda highway blocked for 10 hours after container overturned

Banda News: कंटेनर पलटने से 10 घंटे जाम रहा महोबा-बांदा हाईवे

Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mahoba-Banda highway blocked for 10 hours after container overturned
फोटो - 29 पुल से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाता हाइड्रा। संवाद - फोटो : Archive
बांदा। बृहस्पतिवार की रात आंधी के दौरान भूरागढ़ क्षेत्र में केन नदी पुल पर एक टैंकर पलट गया। जिससे महोबा-बांदा हाईवे 10 घंटे तक जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने नए पुल व बाईपास के माध्यम से रूट डायवर्ट कर सुबह तक यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे के आसपास केन नदी पर बने पुल पर एक कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद साहू ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में दो से तीन घंटे का समय लग गया। बताया कि जब एक हाइड्रा से उसे हटाया नहीं जा सका तो दूसरे हाइड्रा बुलवाकर उसे बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जोकि सुबह करीब 8 बजे सामान्य हो गया। बताया कि पलटा हुआ वाहन महोबा से चित्रकूट जा रहा था और इसका मालिक संजय नगर गाजियाबाद का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed