सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man arrested for cutting railway cables and throwing stones at train

Banda News: रेलवे केबल काटने और ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 27 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for cutting railway cables and throwing stones at train
फोटा -02 आरपीएफ थाने में मौजूद आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बांदा-डिंगवाही सेक्शन में रेलवे केबल काटने और बलिया एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के तहत दर्ज दो अज्ञात मामलों का खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में नशे के लिए इन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
Trending Videos




प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि बीती 18 फरवरी को रेलवे केबल क्षतिग्रस्त करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा 22 मार्च को बलिया एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इसे लेकर उप निरीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान, टीम ने बांदा-डिंगवाही के बीच एक व्यक्ति को केबलों से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महोबा के छिकारा गांव निवासी संतोष यादव (54 वर्ष) के रूप में हुई। संतोष यादव ने 18 फरवरी 2026 को घटनास्थल पर केबलों को काटकर क्षतिग्रस्त करने की बात कबूल की। उसने यह भी स्वीकार किया कि 22 मार्च को उसने बांदा-डिंगवाही सेक्शन में बलिया एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके थे। आरपीएफ ने संतोष यादव को हिरासत में लेकर कल न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि पूछताछ में संतोष यादव ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए रेलवे केबल काटता था। आरोपी ने यह भी बताया कि एक बार केबल न काट पाने के गुस्से में उसने एक गुजरती ट्रेन पर पत्थर फेंके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed