{"_id":"69c57d78d992372fa908cfff","slug":"seventh-accused-arrested-in-fake-registry-case-banda-news-c-212-1-bnd1017-143472-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फर्जी रजिस्ट्री के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फर्जी रजिस्ट्री के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 01 गिरफ्त में आरोपी। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। मटौंध पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रज्जू उर्फ नेमकुमार पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है। यह गोड़ी बाबा खुटला, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। उसे बृहस्पतिवार को गोयरा तिराहे के पास से पकड़ा गया। बताया कि यह मामला खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुआ द्वारा 12 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है।
देबिया ने अपनी 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर मटौंध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले ही इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया कि देबिया की शिकायत पर मटौंध थाने में इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos