सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man stabs wife, burns her with hot spoon for opposing illicit affair

Banda News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारा चाकू, गर्म चम्मच से जलाया

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 09 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Man stabs wife, burns her with hot spoon for opposing illicit affair
विज्ञापन
बांदा। जेठानी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। बाद में माफी मांग ली। कुछ दिन बाद जब उसकी हरकत में सुधार नहीं हुआ तो पत्नी ने फिर ऐतराज जताया तो सब्जी बनाने वाले चम्मच को रसोई गैस में गर्म करके पत्नी का पैर जला दिया। घर से घसीटकर उसे पुल से फेंकने जा रहा था, तभी सिपाहियों ने उसे बचाया। पीड़ित महिला ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिला आयोग में शिकायत की, तब उसकी प्राथमिकी महिला थाने में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दर्ज की गई।
Trending Videos




अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिला आयोग को दी तहरीर में कानपुर की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 जून 2017 को हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पंचायत कराई तो उसके पति ने माफी मांग ली। उसके दो साल तक उसने परेशान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसने फिर शराब के नशे में मारना पीटना शुरू कर दिया। जिस पर वह अपने मायके चली गई। उसके बाद उसका पति उसे वर्ष 2022 में सूरत ले गया। वहां एक दिन शराब के नशे में उसने गैस में सब्जी बनाने वाला चम्मच गर्म कर उसका पैर जला दिया और घसीटते हुए सूरत के पुल से फेंकने जा रहा था, तभी सूरत पुलिस ने उसे बचा लिया। महिला ने अपने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed