फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, husband says it was due to evil spirits

Banda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति बोला-ऊपरी हवा का असर

Sun, 17 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, husband says it was due to evil spirits
फोटो - 20 राजरेखा। फाइल फोटो
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। पति जहां मौत के पीछे ऊपरी हवा का असर बता रहा है। वहीं मायके पक्ष ने पति और सास पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

साथी गांव निवासी राजरेखा (23) की शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन अस्पताल गेट पर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए जिसके बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। पति जितेंद्र ने बताया कि वह पत्नी के साथ गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता था। उसके मुताबिक बीते सात मई को अचानक राजरेखा की तबीयत बिगड़ गई थी। वहां इलाज कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 10 मई को वह पत्नी को गांव ले आया जहां झाड़-फूंक भी कराई गई। पति का दावा है कि पत्नी पर ऊपरी हवा का असर था जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं राजरेखा के पिता राममिलन निवासी दुबरिया थाना बदौसा ने पति और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उसे ठीक से खाना तक नहीं दिया जाता था। बीते दिन भी पति और सास ने राजरेखा को बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उन्हें बेटी का शव तक ठीक से नहीं देखने दिया और मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed