फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married women observe Vat Savitri fast and pray for long life of their husbands.

Banda News: वट सावित्री व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

Sun, 17 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 17 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married women observe Vat Savitri fast and pray for long life of their husbands.
फोटो - 17 तिंदवारी के एक मोहल्ले में बरगद के पेड़ का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
बांदा। शनिवार को पूरे जिले में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत किया। सुबह से ही महिलाएं पूजा सामग्री बनाने में जुट गईं। इसके बाद आसपास के वट वृक्ष के पास पहुंचकर उनकी विधि विधान से पूजा की। बरगद के पेड़ में कच्चा धागा बांधकर परिक्रमा लगाई और पति के प्राणों की रक्षा करने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं सज संवर कर बरगद के वृक्षों के नीचे एकत्रित होने लगीं।
विज्ञापन

सुहागिनों ने बरगद के वृक्ष पर कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की और वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। पूजा स्थल मंगल गीतों और भक्ति भाव से गूंजते रहे। पूजन के दौरान महिलाओं ने भीगे हुए काले चने, पूड़ी, गुलगुले और मौसमी फलों का भोग अर्पित किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।

फोटो - 17 तिंदवारी के एक मोहल्ले में बरगद के पेड़ का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो - 17 तिंदवारी के एक मोहल्ले में बरगद के पेड़ का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed