फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mercury holds steady but no relief from the heat; light rain likely over the next three days.

Banda News: पारा ठहरा पर गर्मी से राहत नहीं, अगले तीन दिन बूंदाबांदी के आसार

Thu, 11 Jun 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mercury holds steady but no relief from the heat; light rain likely over the next three days.
फोटो - 07 शहर के रामलीला रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में दोपहर एक बजे सन्नाटा। संवाद
बांदा। जून माह का दूसरा सप्ताह भीषण गर्मी की चपेट में है। घर से बाहर निकलना मुश्किल है। बीते दो दिनों में पारा 45 डिग्री पार चल रहा है। बृहस्पतिवार को पारा 45.8 डिग्री पर टिका रहा। दिनभर लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रमुख मार्गों, बाजार और चौराहों पर सन्नाटा दिखाई दिया। दोपहर के समय कारोबार में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। शहर के मुख्य बाजार में दोपहर के समय व्यापारी खाली बैठे नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 11 जून को सुबह से ही पारे ने बढ़त बढ़ानी शुरू कर दी। सुबह नौ बजे से ही लू चली। सुबह 11 बजे तक पारा 40 डिग्री पार कर गया। दोपहर दो बजे तक पारा 43 डिग्री और फिर शाम को 45.8 डिग्री पर टिका। हवा में नमी का प्रतिशत भी 33 पर रहा। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिन में तापमान की यही स्थिति बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही से उमस रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

-------

सराफा, फर्नीचर, कपड़ा बाजारों में दोपहर में सन्नाटा

बांदा। भीषण गर्मी से कारोबार भी प्रभावित है। व्यापारियों की माने तो कारोबार में दोपहर के समय 70 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को बाजार का नजारा देखा तो दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक महेश्वरी देवी सड़क में स्थित रेडीमेड, कपड़ा बाजार, शंकर गुरु चौराहा में सराफा बाजार, कोतवाली सड़क स्थित मनिहारी बाजार, रामलीला मैदान सड़क स्थित फर्नीचर की दुकानों में सन्नाटा मिला। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने बताया कि दोपहर के समय कारोबार में 70 फीसदी की गिरावट आई है। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक ही लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। इससे व्यापार में 70 फीसदी की गिरावट आई है। बताया कि 19 जून से शादी ब्याह की सहालग लग रही हैं। ऐसे में दुकानदारों ने स्टॉक जमा किया है, लेकिन ग्राहकों के न निकलने पर खर्चा निकालना मुश्किल पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

वर्जन

आने वाले तीन दिनों तक जनपद में अधिकतम तापमान 42 से 45 के मध्य तथा रात्रि का तापमान 28 से 30 के आसपास बना रहेगा। हवा में नमी की मात्रा बढ़ी रहेगी। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबूंदी के आसार हैं।

- डॉ. दिनेश शाहा
मौसम विज्ञानी, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा।
--------

10 मोहल्लों की चार घंटे गुल रही बिजली

बांदा। शहर के बबेरू सड़क स्थित आरटीओ कार्यालय के पास कालू कुआं तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली पोल स्थानांतरित करने को लेकर 33/11 केवी उपकेंद्र तुलसी नगर से प्रेषित 11 केवी गायत्री नगर, पेयजल शहर व 33/11 बिजली उपकेंद्र चिल्ला सड़क से 11 केवी कालू कुआं में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस क्षेत्र में लगने वाले तकरीबन 10 मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी में बिन बिजली के रहे।

फोटो - 07 शहर के रामलीला रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में दोपहर एक बजे सन्नाटा। संवाद

फोटो - 07 शहर के रामलीला रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में दोपहर एक बजे सन्नाटा। संवाद

फोटो - 07 शहर के रामलीला रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में दोपहर एक बजे सन्नाटा। संवाद

फोटो - 07 शहर के रामलीला रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में दोपहर एक बजे सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed