{"_id":"6a1b34377287fce4080ef479","slug":"ministers-and-mlas-met-the-families-of-the-deceased-in-the-hamirpur-accident-and-consoled-them-banda-news-c-12-knp1090-1540915-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हमीरपुर हादसे में मृतकों के परिजन से मिले मंत्री-विधायक, बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हमीरपुर हादसे में मृतकों के परिजन से मिले मंत्री-विधायक, बंधाया ढांढस
Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 15 चिल्ला में मृतकों के परिजनों से मिलते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। स्रोत- संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर हुए हादसे में मृतक भूरागढ़ निवासी सभाजीत यादव व गंगाचरण यादव व चिल्ला गांव के लोकेंद्र निषाद व कुलदीप निषाद के घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के साथ दुख में शामिल होकर उनके अंतिम संस्कार में कंधा दिया। चिल्ला गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत मौजूद रहे। बांदा-चित्रकूट सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने चिल्ला में पीड़ित परिवारों का हाल-चाल लिया। हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। (संवाद)