{"_id":"6a0a1c17c47d98cb9303e66b","slug":"mock-drill-passengers-were-safely-evacuated-by-cutting-the-bogie-banda-news-c-212-1-bnd1017-146662-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल: बोगी काटकर यात्रियों को निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल: बोगी काटकर यात्रियों को निकाला सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 18 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कोच काटकर यात्रियों को बाहर निकालते रेल कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना से निपटने के लिए विशेष रूफ कटिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया। हादसे की स्थिति बनाते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया। कोच को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा गया।
रविवार को रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित की गई की बांदा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन के कोच के दोनों दरवाजे लॉक हो गए है। जिसमें कई यात्री फंस गए है। सूचना प्रसारित होते ही रेलवे की आकस्मिक मेडिकल, विद्युत विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी व आरपीएफ भी पहुंची।
पता चला रेल दुर्घटना से निपटने का विशेष बचाव एवं राहत कार्य का अभ्यास किया जा रहा है। मॉकड्रिल के दौरान कोच की ऊपर की छत को काटकर कोच में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन से रेलवे अस्पताल भेजा गया। मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टेशन में बड़ी संख्या में जीआरपी व आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी को देखकर यात्री कुछ देर के लिए सदमे में आ गए।
विज्ञापन
चर्चा होने लगी कि कोई बड़ी घटना हो गई है। लेकिन कुछ ही देर में जब यात्रियों के बीच सूचना प्रसारित की गई कि कोई हादसा नहीं हुआ है। रेलवे रेल दुर्घटना से निपटने व सुरक्षा के मानकों का अभ्यास कर रहा है। यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Trending Videos