{"_id":"6a06206501d1fb8b10027e8a","slug":"nap-of-death-four-lives-were-not-saved-despite-the-airbags-opening-banda-news-c-212-1-bnd1018-146450-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की झपकी : एयरबैग खुलने के बावजूद नहीं बच सकीं चार जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की झपकी : एयरबैग खुलने के बावजूद नहीं बच सकीं चार जिंदगियां
Fri, 15 May 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 15 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 20 घटनास्थल पर जांच करते डीएम व एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे हुए हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। आजमगढ़ से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार स्कार्पियो इंडेन गैस सिलिंडर लोड ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए, लेकिन हादसे की भयावहता के आगे एयरबैग भी काम न आए और मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
महोबा जिले के कबरई के बांदा चौराहे में रहने वाले अजीत विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ पैतृक गांव रामगढ़, थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ गए थे। पूर्वांचल में परंपरा के अनुसार परिवार साल में एक बार गोत्र पूजा में शामिल होता है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजीत दो गाड़ियों से परिजनों को लेकर गांव गए थे। छोटी बहन के लिए रिश्ता देखने भी जाना था। वहां का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बुधवार देर शाम वह सभी को लेकर कबरई के लिए निकले थे।
रास्ते में थकान और नींद महसूस होने पर प्रयागराज के पास अजीत ने होटल में गाड़ी रोककर कुछ देर आराम भी किया। इसके बाद सुबह जल्दी यात्रा फिर शुरू की। परिजनों के मुताबिक कबरई पहुंचने से पहले ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हथौड़ा गांव के पास उसे दोबारा झपकी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।