फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pickup truck loaded with 2,640 liters of diesel seized at the border.

Banda News: सीमा पर 2640 लीटर डीजल से भरी पिकअप पकड़ी

Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with 2,640 liters of diesel seized at the border.
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा अवैध डीजल से लदा लोडर व चालक। संवाद
बांदा। नरैनी पुलिस ने मध्य प्रदेश सीमा की ओर जा रही एक पिकअप से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया है। वाहन में 12 ड्रमों में कुल 2640 लीटर डीजल मिला, जिसका चालक कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बीते मंगलवार की रात उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास रात्रि गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश सीमा की तरफ जाते हुए एक पिकअप को रोका गया। जांच में वाहन के भीतर 12 ड्रमों में डीजल भरा मिला। जब थाना व कस्बा हिनौता मप्र निवासी जीतराम पटेल चालक से डीजल के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण और परिवहन के आधार पर वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं मामले की गहनता से जांच करते हुए संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी गई है। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में एक मध्य प्रदेश के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed