फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pledge to plant trees and protect nature

Banda News: पौधरोपण व प्रकृति की रक्षा का लिया संकल्प

Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pledge to plant trees and protect nature
नरैनी। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीपीएमआई कौशल केंद्र में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में रोपेंगे हम पौधे अभियान के तहत सभी ने पौधरोपण करने और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट प्रभारी डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने एनएसडीसी बोर्ड व बैचलर ऑफ वोकेशनल के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही पृथ्वी को बचाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस तथा 1 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम और पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जैसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे वैश्विक तापमान, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते सूखे जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में प्लेसमेंट से जुड़े छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने स्थान पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान जनभागीदारी बढ़ाने और जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed