{"_id":"6a834447710ce578070318c6","slug":"power-out-for-72-hours-over-50-hamlets-left-in-the-dark-banda-news-c-212-1-bnd1007-150958-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 72 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में रहे 50 से अधिक मजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 72 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में रहे 50 से अधिक मजरे
Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बिसंडा विद्युत उपकेंद्र के अतर्रा फीडर में खराबी के कारण 72 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र के 50 से अधिक मजरों और बिसंडा मार्ग स्थित मोहल्ले में करीब तीन दिन तक अंधेरा रहा।
स्वतंत्रता दिवस पर भी बिजली न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। गड़ाव, थनैल समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बिसंडा पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के दूरभाष बंद थे और समस्या का समाधान नहीं हुआ।
रविवार शाम उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा उपकेंद्र पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। देर रात 72 घंटे बाद बिजली आई, पर ग्रामीणों के अनुसार वह सात घंटे भी नहीं चल सकी।
विज्ञापन
इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीण पीसी पटेल सहित अन्य लोगों ने जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उपखंड अधिकारी विमलेश सिंह ने खराबी के कारण समस्या बताई और जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
-- -- -- -- -
मंडलीय चिकित्सालय की साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली
बांदा। शहर के चिल्ला रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र में खराबी के कारण मंडलीय चिकित्सालय और सीटी स्कैन केंद्र की बिजली साढ़े छह घंटे तक गुल रही। इससे मरीजों को इलाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली सुबह करीब साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। इस दौरान एक भी सीटी स्कैन नहीं हो पाया। मंडलीय चिकित्सालय में दंत, नाक, कान, गला, फिजियोथेरेपी और फिजीशियन की बाह्य रोगी विभाग सेवाएं संचालित होती हैं। बिजली न होने से ये सभी सेवाएं प्रभावित हुईं। डॉक्टरों ने मरीजों को बरामदे में कुर्सियां डालकर देखा।
फिजियोथेरेपी की मशीनें भी ठप रहीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण उपकेंद्र में खराबी आई थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में जनरेटर से बिजली आपूर्ति की गई, जिससे ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुए। (संवाद)