सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Record breaking heat in five years, the state has the highest temperature

Banda News: पांच वर्षों की रिकॉर्डतोड़ गर्मी, प्रदेश में सबसे अधिक तपा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 19 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Record breaking heat in five years, the state has the highest temperature
फोटो - 07 बांदा-प्रयागराज मार्ग पर साफी ओढ़कर निकलते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को सूरज ने खूब तपाया। प्रदेश में सबसे ज्यादा बांदा का तापमान 47.6 डिग्री रहा। इसके साथ ही पारे के चढ़ने से पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। वर्ष 2024 में 18 मई को पारा 46 डिग्री पर था। वहीं, सुबह नौ बजे से ही 10.05 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। सुबह 11 बजे से तापमान ने रफ्तार पकड़ी। दोपहर दो बजे तक यह 46 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रहा। दोपहर दो बजे के बाद पारा 47.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 30 पर पहुंच गया। हवा में नमी 18 प्रतिशत रही।
Trending Videos




मौसम वैज्ञानिक की राय...



कारण : दक्षिण पूर्व हवा से रिकॉर्ड पर पहुंचा पारा



चेतावनी : अभी तापमान में और होगी वृद्धि



- डॉ. दिनेश शाहा, प्रोफेसर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय







पांच साल में कुछ ऐसा रहा तापमान



वर्ष अधिकतम न्यूनतम



2025 - 45 - 29



2024 - 46 - 30



2023 - 43 - 26



2022 - 45 - 32



2021 - 34 - 26



नोट - तापमान डिग्री में



------------------



घर से बाहर निकलने से पहले बरतें सावधानियां



- सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में जाने से बचें।



- बाहर जाने से पहले हल्का भोजन करें, पानी जरूर पीएं।



- सूती कपड़े पहनें, धूप का चश्मा लगाएं, टोपी और छाते का इस्तेमाल करें।



---------



लौटने के बाद इन बातों का रखें ध्यान



- धूप से आकर कुछ देर पंखे की हवा में आराम करें।



- बहुत ठंडे पानी में न नहाएं, न ही एसी और कूलर के सामने बैठें।



- नींबू पानी, ओआरएस का घोल, नारियल पानी, या सत्तू पीएं।



------------------



ट्रॉमा सेंटर फुल, बरामदे में इलाज







बांदा। सोमवार को ट्रॉमा सेंटर में डायरिया के 40 से ज्यादा मरीज भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल में ओपीडी में लंबी लाइन लगी रही। ट्रॉमा सेंटर में सहेवा गांव के अरविंद (2), शंकर नगर के कनक (15), आजाद नगर के नेहा (20), क्योटरा मोहल्ला के गयाश्री (35) समेत 40 लोग भर्ती कराए गए। 29 बेड का ट्रॉमा सेंटर फुल हो गया तो बरामदे में बेड और बेंच डालकर मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि मरीजों को आरक्षित स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन








ओपीडी : अधिकतर मरीज बुखार और डायरिया के



बांदा। ओपीडी में फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी की छुट्टी से दूसरे फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल के यहां लाइन लगी रही। ज्यादातर मरीज बुखार और डायरिया के आए। बाल रोग विभाग में भी डायरिया से पीड़ित बच्चे रहे। संवाद

फोटो - 07 बांदा-प्रयागराज मार्ग पर साफी ओढ़कर निकलते राहगीर। संवाद

फोटो - 07 बांदा-प्रयागराज मार्ग पर साफी ओढ़कर निकलते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed